फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor school girl raped while going back home from school sports meet in nerwa shimla

स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

Thu, 04 Jul 2019 09:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरवा (रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jul 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
minor school girl raped while going back home from school sports meet in nerwa shimla

जिला शिमला के नेरवा थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 376, 506 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है। रोजाना की तरह छात्रा खेलकूद से घर जा रही थी। आरोपी ने सुनसान रास्ते पर उसके अकेले होने का फायदा उठाया। बड़ा सवाल है कि छात्रा को घर छोड़ने के लिए न तो किसी सहपाठी को और न ही किसी महिला शिक्षक को साथ भेजा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीडि़त 11 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने खेलकूद से लौटते समय बेटी से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद स्थानीय अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की शिनाख्त पर आरोपी दौलत राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed