फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor raped by father and brother in una himachal pradesh

पिता-भाई का रिश्ता हुआ तार-तार, घर में नाबालिग से किया दुराचार

Mon, 12 Sep 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 12 Sep 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
minor raped by father and brother in una himachal pradesh

पिता-भाई का रिश्‍ता उस समय तार-तार हो गया जब दोनों ने घर में नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमाचल के ऊना जिले के एक गांव की नाबालिग से पिता और भाई ने ही दुराचार कर डाला। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को पुलिस को शिकायत सौंपने पहुंची नाबालिग ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया था।

विज्ञापन

भाई ने भी बनाया हवस का शिकार

minor raped by father and brother in una himachal pradesh

जबकि, उसके अगले दिन इसी का फायदा उठाते हुए उसके भाई ने भी उसे हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संबंध में  आरोपियों के खिलाफ धारा 376,

34 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए ऊना अस्पताल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed