फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor boy sodomised in hopital building.

अस्पताल भवन में दिनदहाड़े नाबालिग से कुकर्म

Tue, 24 Nov 2015 09:07 AM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
Minor boy sodomised in hopital building.

शातिर ने नाबालिग को कबाड़ उठाने के बहाने बुलाया और अस्पताल की गैलरी में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। जिला अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल में दिनदाहाड़े 14 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक एक नाबालिग लड़के ने उसके साथ हुए दुष्कर्म को लेकर सदर थाना में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह लोअर ढालपुर में रहता है तथा कूड़ा बीन कर रोजी रोटी का जुगाड़ करता है।
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Minor boy sodomised in hopital building.

रविवार को एक शख्स ने करीब पांच बजे जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल में उसे कबाड़ उठाने बुलाया। प्लास्टिक तथा बड़े गत्ते देने के बहाने आरोपी उसे अस्पताल के दो भवनों के बीच बनी गैलरी में ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इस घटना के बाद नाबालिग किसी तरह घर पहुंचा और अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया।

एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जिला अस्पताल में बतौर सफाई कर्मी तैनात है। नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट में भी घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed