{"_id":"16edfc682980ff2a63c700425c0ed2c5","slug":"millions-dream-car-by-showing-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी का सपना दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी का सपना दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 29 Aug 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा उपमंडल के रायपुर निवासी एक व्यक्ति ने पंजाब के नंगल निवासी पर गाड़ी देने के नाम पर 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार को जिला मुख्यालय में डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा से मुलाकात कर उन्हें शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर मैदान निवासी प्रेम सिंह पुत्र सोहन लाल ने आरोप जड़ा है कि नंगल निवासी एक व्यक्ति ने गाड़ी उनके नाम करने के लिए 4 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
इनमें से एक लाख रुपये उन्होंने नकद दे दिए। जबकि 3 लाख रुपये अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते से उसकी पुत्री के खाते में 18 जुलाई 2012 को जमा करवाए।
प्रेम ने बताया कि अब जब भी वह गाड़ी देने या पैसे लौटाने की बात करते हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी न तो उन्हें पैसे वापस दे रहा है और न ही गाड़ी उनके नाम कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और उनका पैसा वापस दिलवाया जाए। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने कहा व्यक्ति की शिकायत उनके पास आई है।
उन्होंने कहा कि बंगाणा पुलिस को मामले की उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले को निपटाया जाएगा।