जहर खाने से विवाहिता की मौत, आत्महत्या के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र भोरंज के मुंडखर गांव में एक विवाहिता ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की शादी 2009 में मुंडखर के संजय से हुई थी। अभी तक उसकी कोई संतान नहीं थी। रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली विवाहिता रजनी (27) ने जहर खा लिया।
इसके बाद वह जाहू कस्बा में स्थित एक मोबाइल की दुकान में आई। वहां पर उसे उल्टियां आना शुरू हो गईं। यह देख दुकानदार ने उसे भोरंज अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया
महिला के मायके भोरंज उपमंडल के भुक्कड़ गांव में हैं। महिला के जहर खाने की खबर सुनते ही उसके मायके और ससुराल वाले अस्पताल में पहुंच गए। महिला द्वारा जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव का हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। परिजनों से किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है।
थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल ने कहा कि मुंडखर गांव की रजनी की मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया है। जहर खाने के कारणों की तहकीकात की जा रही है।