फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man opens fire on girl in park

पार्क से लौट रही युवती पर दागी गोली, बाल-बाल बची

Thu, 23 Jun 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
man opens fire on girl in park

पार्क में सैर कर घर लौट रही युवती पर पिस्तौल से फायर कर युवक फरार हो गया।  भागते हुए आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। यह वारदात सोमवार रात करीब 9.30 बजे रूचिका (25) के साथ हुई। ऊना में ब्याही रुचिका अपने मायके घर सेक्टर 40 के मकान नंबर 914 में आई हुई थी। वह घर के पास पार्क में सैर करने गई थी।

विज्ञापन


रूचिका ने बताया कि जब वह पार्क में टहलकर घर वापस लौट रही थी तभी एक युवक उसके पास पहुंचा और उसके सिर पर पिस्तौल रख दी। पिस्तौल देखकर वह चिल्ला उठी, तभी युवक ने गोली भी चला दी, लेकिन गोली उसको बिना छुए सिर के ऊपर से निकल गई। रूचिका के भाई ने राहुल ने बताया कि गोली की आवाज और बहन की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन

आरोपी युवक की बाइक पर फरार

man opens fire on girl in park

आरोपी एक युवक की बाइक पर फरार हो गया। आरोपी मौके से भागे तो पास के घर में लगे सीसीटीवी में तस्वीर कैद हो गई है। परिजनों के मुताबिक हो सकता है कि हमलावर किसी और को मारने आए हो और गलती से रूचिका पर गोली चला दी हो। परिजनों का कहना है कि घटना कि  शिकायत पुलिस को तुरंत दे दी गई है। लेकिन, पुलिस ने अभी तक  मामला दर्ज नहीं किया है।

गोली चलाने की शिकायत मिली है। मामले को वेरिफाई किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। घटना कि पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी। -दिलशेर चंदेल, एसएचओ, सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed