{"_id":"584423924f1c1bdf21a861e0","slug":"man-looted-at-isbt-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसबीटी से नेपाली अगवा, 20 हजार लूटकर जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसबीटी से नेपाली अगवा, 20 हजार लूटकर जंगल में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटीकंडी आईएसबीटी में एक बार फिर नेपालियों को अगवा कर लूट खसोट करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। ठियोग से नेपाल जाने के लिए आईएसबीटी शिमला पहुंचे लोक राज बहादुर को अगवा कर इस गैंग ने 20 हजार रुपये लूट लिए। लोक राज ठियोग के छैला में सोहन वर्मा के पास काम करता है।
विज्ञापन
सोहन वर्मा ने बताया कि लोकराज नेपाल जाने के लिए दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आईएसबीटी पहुंचा था। यहां उसे कुछ अन्य नेपाली मिले और साथ चलने के लिए तैयार कर लिया। परवाणू के पास नेपालियों ने कार में लोक राज को बिस्कुट खाने को दिए जिसके बाद लोक राज बेहोश हो गया। होश आया तो परवाणू के पास सड़क किनारे जंगल में पड़ा था।
विज्ञापन
मामले की परवाणू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। लोकराज के भाई की 6 दिसंबर को शादी है। बता दें कि एक नेपाली गैंग ने आईएसबीटी के समीप दो नेपालियों की हत्या कर सारा सामान लूट लिया था। इनके निशाने पर वह नेपाली होते हैं जो पैसा कमाकर नेपाल जा रहे होते हैं इनके साथ दोस्ती लगाते हैं और कोई नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते हैं।
विज्ञापन