फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man fired a bullet on driver and his partner when asked for taxi fare

टैक्सी का किराया मांगा तो चालक और उसके साथी पर दाग दी गोली

Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
man fired a bullet on driver and his partner when asked for taxi fare
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में टैक्सी लेकर युमनानगर गए किंगल के चालक और उसके साथ पर गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है। दोनों को घायल करने के बाद आरोपी टैक्सी को लेकर वहां से फरार हो गया। दोनों अंबाला के अस्पताल में भर्ती हैं।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष्मान टैक्सी यूनियन किंगल से रविवार को मोहम्मद नदीम नाम के व्यक्ति ने यमुनानगर जाने के लिए टैक्सी बुक की। यमुनानगर पहुंच कर जब चालक ने किराये के पैसे लेने की बात कही तो नदीम ने टैक्सी चालक नवल किशोर और उसके साथी पर गोली दाग दी।

विज्ञापन


इसके बाद टैक्सी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों से मिले। आयुष्मान टैक्सी यूनियन ने एसडीएम कुमारसैन कार्रवाई की मांग की है। सचिव गणेश गौतम ने कहा कि चालक नवल कुमार, गांव छगोग कुमारसैन और सुनील कुमार निवासी धर्मपुर, सोलन को गोली लगी है। दोनों एमएमयू मौलाना अस्पताल अंबाला में उपचाराधीन हैं। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि प्रशासन कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed