फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man committed suicide in kitchen in kangra

सोईघर में फंदा लगाकर किसान ने दी जान

Tue, 04 Jun 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Jun 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide in kitchen in kangra

थाना क्षेत्र इंदौरा के गांव पिंड पादेया में एक 50 वर्षीय किसान ने अपने रसोईघर में छत की कुंडी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।  मृतक की पहचान रूप लाल (50) पुत्र इंद्र सिंह गांव पिंड पादेया डाकघर भोगरवां थाना इंदौरा के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


थाना इंदौरा के अतिरिक्त थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे भोगरवां पंचायत की प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही घर में बनी रसोई घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि व्यक्ति की फंदे पर झूलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया।  परिजनों ने बताया कि देर रात 8 बजे वह खेतों से आए और घर आते ही खाना खाया।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद आराम करने की बात कही। इस दौरान वह मकान के पीछे टीन पोश रसोई में आराम करने के लिए चला गया। रूपलाल की लड़की बीए फाइनल और लड़का 11वीं में पढ़ता है। उन्होंने देर रात 11 बजे रसोई का दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से कुंडी लगी पाई। इस दौरान पड़ोस के लोगों को बताया। वहीं जब रसोई की कुंडी को जबरदस्ती खोला गया तो रसोई घर की छत में डाले गए बीम से फंदा लगाकर लटक रहे पिता के शव को देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed