फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man Arrested with consignment of eight kilograms cannabis in kullu

आठ किलोग्राम चरस की खेप के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 27 Oct 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 27 Oct 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
man Arrested with consignment of eight kilograms cannabis in kullu

पतलीकूहल इलाके में पुलिस ने आठ किलोग्राम चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चरस के आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम की अगुवाई में एक टीम गुहाड़-भुजनू सड़क पर पेट्रोलिंग पर जा रही थी। इस दौरान टीम जैसे ही आगे बढ़ रही थी तो सामने से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उलटे पांव भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने भी भागकर उसे पकड़ा और पीठ पर डाले बैग की तलाशी ली तो चरस बरामद हुई। इसे तोलने पर चरस आठ किलोग्राम पाई गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए पतलीकूहल पुलिस चौकी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चरस के आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

man Arrested with consignment of eight kilograms cannabis in kullu

पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम तथा एसआई निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस चरस के आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चरस खेप को कहां से लाया और कहां ले जा रहा था।

आरोपी की पहचान 38 वर्षीय गोपाल सिंह निवासी गुहाड़ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि गत दिवस ही एक विदेशी युवक से एक किलो चरस बरामद की जा चुकी है।

जिले में पुलिस चरस तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़े हुए है। पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि चरस के आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। नशे के सौदागरों की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed