फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man arrested in igmc hospital over charges of burglary

इस चोर के बारे में पढ़कर दंग रह जाएंगे आप...

Sun, 13 Jul 2014 11:02 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Man arrested in igmc hospital over charges of burglary

आईजीएमसी अस्पताल में मरीजों की जेबें काटने के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक फटेहाल अधेड़ को पकड़ा है। इसकी जिस भी जेब में गार्ड्स ने हाथ डाला, वहीं से रुमालों में बांधे नोट निकले। आठ जेबों में बंधी रुमालों की पोटलियों से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एक लाख रुपये में एक रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक के नोट शामिल हैं। कश्मीर के रहने वाले अधेड़ व्यक्ति के हवाले से बिलासुपर, मंडी, सुंदरनगर, आईजीएमसी समेत कई अन्य अस्पतालों की पर्चियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस जांच में प्रवासी पर चोरी का कोई भी आरोप साबित नहीं है। अस्पताल में लगाए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी प्रवासी नहीं दिखा है। लक्कड़ बाजार पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रवासी से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड्स को देखकर भागने लगा तो शक हुआ

Man arrested in igmc hospital over charges of burglary

अस्पताल के मेडिसन ओपीडी के बाहर सुबह करीब 11 बजे से दो महिलाओं के पर्स से रुपये चोरी हुए हैं। ओपीडी में भारी भीड़ थी। यहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को फटे पुराने कपड़े पहने और हाथ में कई पर्चियां लेकर खड़े एक अधेड़ पर शक हुआ। गार्ड्स को देखकर प्रवासी वहां से भाग गया।

लक्कड़ बाजार के पास जाकर गार्ड्स ने इसे धरा। छानबीन करने पर प्रवासी की जेबों से आठ रुमालों में बंधी पोटलियां मिलीं। मामले की सूचना मिलते ही लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी से आए जवानों ने जब नोट गिने तो पोटलियों से एक लाख रुपये मिलने पर वे चौंक गए।

एक, पांच, दस, बीस, पचास, सौ, पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट पोटलियों में बंधे थे। नोट काफी पुराने हैं। पुलिस ने प्रवासी की पड़ताल करते हुए कुछ स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है।

वीडियो रिकॉर्डिंग खंगालने में जुटी पुलिस

Man arrested in igmc hospital over charges of burglary

जांच में पता चला है कि प्रवासी काफी समय से बीमार है। इलाज के लिए शिमला आता है। जांच में चोरी करने की कोई भी बात सामने नहीं आई है। उधर, लक्कड़ बाजार पुलिस ने मामले की छानबीन के तहत आईजीएमसी अस्पताल प्रशासन से परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग कब्जे में ले ली है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश का कहना है संदेह के आधार पर प्रवासी को पुलिस के पास सौंपा है। शक है कि अस्पताल में होने वाली चोरियों में यह व्यक्ति संलिप्त हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed