{"_id":"5d4d7b3c8ebc3e6ce3783ee4","slug":"man-arrested-in-drug-smuggling-in-indora-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करी करते पकड़ा पैरोल पर घर आया आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा तस्करी करते पकड़ा पैरोल पर घर आया आरोपी
Fri, 09 Aug 2019 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी में दस साल की सजा काट रहा आरोपी पैरोल पर घर आने के बाद फिर से नशे की खेप के साथ पकड़ा गया है। थाना इंदौरा के काठगढ़ के समीप छत में दंपती को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा है। पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर चिट्टा बेचने निकले थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर बाइक को कब्जे ले लिया है। कोर्ट में पेश किए गए दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
पुलिस टीम वीरवार देर रात काठगढ़ क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान एक बाइक टिब्बी गांव की तरफ से आ रहा थी। जैसे ही बाइक चालक की नजर सामने खड़ी पुलिस की टीम पर पड़ी तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके बाइक की डिक्की में से 5.92 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया गया।
विज्ञापन
उससे तीन हजार रुपये और एक इलेक्ट्रिकल तराजू भी बरामद किया गया। दंपती की पहचान सुरेंद्र पाल और उसकी पत्नी निवासी टिब्बी काठगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इंदौरा थाना में लाया गया है। थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन