फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   main accused of jim trainer murder arrested by police

जिम ट्रेनर की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सरगना

Sun, 10 Sep 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 10 Sep 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
main accused of jim trainer murder arrested by police

सोलन जिला के शामती में जिम प्रशिक्षक के हत्यारे को पुलिस ने दबोच लिया है। करीब एक महीने तक पड़ताल और लगातार दबिश के बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली है। मुख्य आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम से पकड़ा गया है। यहां वह एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

विज्ञापन


आरोपी चिक्कू उर्फ हेमंत उर्फ हिम्मत (22) दिल्ली के बखेता का रहने वाला है। चिक्कू दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय टिल्लू गैंग का मुख्य गुर्गा है। इस गैंग में रहकर कई अपराधों को अंजाम दे चुका है। चिक्कू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ सात अगस्त शाम को शामती में जिम प्रशिक्षक लक्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने एक अन्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया था। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अभी भी फरार है। मुख्य आरोपी की धरपकड़ में हिमाचल के बाहर विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही पुलिस ने चिक्कू को गुरुग्राम से सात सितंबर को ही पकड़ लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस पर दिल्ली में भी अलग-अलग केस दर्ज होने की वजह से पहले उसे दिल्ली के कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर सोलन लाया गया है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस और फॉरच्युनर गाड़ी मिली है।

दिल्ली में घोषित था 50 हजार का इनाम

main accused of jim trainer murder arrested by police

चिक्कू दिल्ली में भी वांटेड था। उस पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी दिल्ली में सक्रिय टिल्लू गैंग का मुख्य गुर्गा था। चिक्कू अब तक तीन मर्डर कर चुका है।

उसने दिल्ली में 27 मार्च और पांच मई को दो अलग-अलग हत्याएं की। इसके बाद सात अगस्त को सोलन के शामती में गोलीकांड को अंजाम देकर फरार हो गया। वह ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था।  

तीन राज्यों में वांटेड था चिक्कू 
टिल्लू और गोगी गैंग के बीच भी तनातनी चली हुई है। गोगी गैंग के एक सदस्य की हत्या में चिक्कू शामिल था। दिल्ली के आसपास के इलाकों में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में संलिप्त रहता था।

अब तक की जानकारी के मुताबिक चिक्कू के तीन हत्याओं में शामिल होने का पता चला है। मुख्य आरोपी को गुरुग्राम से सोलन तक पहुंचाना आसान नहीं था। दिल्ली, हरियाणा की पुलिस भी तलाश कर रही थी। लिहाजा, इन राज्यों को पार कर चिक्कू को सोलन तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती था। 

अब खुलेंगे जिम प्रशिक्षक की हत्या के राज
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी चिक्कू पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। हत्याकांड के सभी राज अब जल्द खुलेंगे।

साथ ही फरार तीसरे आरोपी को भी जल्द पकड़ा जाएगा। चिक्कू को गिरफ्तार करने में पुलिस कर्मी दलीप, अंबी लाल, पवन, अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्हें पुलिस सम्मानित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed