गर्दन पर तलवार, सारा माल दे दो वरना..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवारों ने कारोबारी से लूट की। लुटेरों ने कारोबारी की गर्दन पर तलवार रखकर दस हजार नकद और दो सोने की अंगुठियां छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शहर से सटे लालसिंगी इलाके में लूटपाट की घटना हुई है।
पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात शातिरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रात को हुई वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में नाकेबंदी भी कर डाली, लेकिन शातिरों का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया।
ऊना निवासी राजीव जोशी मंगलवार देर रात अंब की ओर से बाइक पर ऊना की तरफ आ रहा था। राजीव जोशी इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का कारोबार करते हैं।
लुटेरों की तलाश जारी
इसी दौरान लालसिंगी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोक लिया। जोशी ने बताया कि तीन युवकों ने तलवार की तरह तेजधार हथियार दिखाया और डराना धमकाना शुरू किया। इसके बाद शातिरों ने हथियार उसकी गर्दन पर रख दिया और जेबों और बैग की तलाशी ली।
शातिरों ने जेब से दस हजार रुपये की नकदी छीन ली। दो सोने की अंगुठियां भी शातिरों ने उड़ाई। इसी दौरान आगे से बस आई। शातिर बाइक पर झलेड़ा की ओर भाग गए।
उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने राजीव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात बार्डर क्षेत्रों में नाकेबंदी भी कर दी थी। उन्होंने कहा कि लुटेरों की तलाश जारी है। इन्हें जल्द दबोच लिया जाएगा।