{"_id":"928522ef20c7ed7e1d49da1beab3ea28","slug":"life-got-buried-under-rocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टानों के नीचे दफन हो गई जिंदगी! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चट्टानों के नीचे दफन हो गई जिंदगी!
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला किन्नौर सांगला में चट्टानें गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। मामला तरांडा के नौ मेगावाट के बिजली प्रोजेक्ट से करीब सौ मीटर दूर का है। इस हादसे में आईके लामा नाम के व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
हादसा रविवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी में काम करने के बाद नेपाली मजदूर काम खत्म कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान साइट पर ही अचानक चट्टान गिरने से बिक्कू थारू 56 साल निवासी नेपाल और एक अन्य व्यक्ति चट्टानों की चपेट में आ गए।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक चट्टानों में दबे बिक्कू थारू को नहीं निकाला जा सका है। रात की अंधेरा होने और बारिश के चलते राहत कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
घायल को कंपनी प्रबंधन ने भावनगर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेज दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तब चट्टानों में दबे व्यक्ति का पता नहीं लग पाया है।
एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। चट्टानों के दबे व्यक्ति की तलाश जारी है।