{"_id":"5ab602794f1c1b27088b6de8","slug":"kotkhai-rape-case-suraj-lockup-death-case-voice-sample-of-accused-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज हत्याकांड: अप्रैल में लिए जाएंगे आरोपियों के वॉयस सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूरज हत्याकांड: अप्रैल में लिए जाएंगे आरोपियों के वॉयस सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई के गुड़िया प्रकरण से जुड़े सूरज हत्या मामले में आईजी सहित अन्य आरोपियों के वॉयस सैंपल अप्रैल महीने में लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट में इस मामले पर हुई सुनवाई के दौरान सीबीआई ने वॉयस सैंपल लेने के लिए 11, 12 और 13 अप्रैल की अनुमति मांगी।
जिस पर अदालत 27 मार्च को आदेश देगी। वॉयस सैंपलिंग को सीबीआई को तीन दिन मिलेंगे या नहीं। इस पर 27 मार्च को स्थिति साफ होगी।
शुक्रवार को आईजी जहूर एच जैदी सहित एसपी डीडब्लू नेगी, डीएसपी मनोज जोशी, एएसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई दीप चंद, मोहन लाल, सूरत सिंह, रफीक अली और रंजीत सरेटा कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
कोर्ट ने 27 मार्च तक इनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। मामले की पिछली सुनवाई में वॉयस सैंपलिंग के लिए चार स्थान सुझाए गए थे।
इसमें बीएसएनएल कार्यालय सीटीओ, जियो आईएसबीटी, एअरटेल एसडीए परिसर कसुम्पटी और रिलायंस आफिस चंडीगढ़ कार्यालय शामिल हैं।
कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए वायस सैपलिंग को तीन दिन मांगे। अब 27 मार्च को इस पर स्थिति साफ होगी।