फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kidnapping case in mandi and kangra.

दो नाबालिग युवतियों का अपहरण, केस दर्ज

Wed, 25 Mar 2015 08:37 AM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
kidnapping case in mandi and kangra.

हिमाचल के मंडी और कांगड़ा जिले की दो नाबालिग युवतियों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पहला मामला गोहर(मंडी) का है। चैलचौक पंचायत के काफलू गांव से एक नाबालिग लड़की को जबरन भगाकर ले जाने की गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर अगवा की गई लड़की का सुराग पता लगाने के लिए छानबीन तेज कर दी है। एसपी मोहित चावला ने चैलचौक के काफलू गांव से नाबालिग को अगवा करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


लड़की के पिता ने पुलिस थाना गोहर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी नाबालिग बेटी को बल्ह क्षेत्र का एक युवक सोमवार दिन को जबरन अगवा कर ले गया है। अगवा की गई लड़की के पिता ने बल्ह के एक युवक पर शक जताया है तथा तथा उसपर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस जल्द लड़की का सुराग पता लगाएगी।

विज्ञापन

कुलाड़ा से नाबालिग छात्रा अगवा

kidnapping case in mandi and kangra.

दूसरे मामले में कांगड़ा जिले के पुलिस स्टेशन इंदौरा के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की को पंजाब के युवक की ओर से अगवा करने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है और 20 मार्च की रात को अचानक घर से गायब हो गई। उन्होंने अपने सगे-संबंधियों के पास सब जगह उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

नाबालिग छात्रा के पिता ने गतौरा (पंजाब) के एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अगवा करने का आरोप लगाया है। कहा कि उक्त लड़के का गांव में अपनी मासी के घर आना-जाना है और उसे शक है कि यही लड़का उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। इंदौरा के अतिरिक्त थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed