फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kala amb murder case, wife murdered her husband.

महिला ने कबूला, शादी के 3 माह बाद प्रेमी संग कैसे की पति की हत्या

Fri, 22 Jul 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर) Updated Fri, 22 Jul 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
 Kala amb murder case, wife murdered her husband.

शादी के अभी तीन महीने ही बीते थे कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। प्रेमी पहले भी दो मर्डर कर चुका है और यह इसका तीसरा शिकार ‌था। हिमाचल के सिरमौर में कालाअंब में हुए सोहन सिंह मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

विज्ञापन


16 दिन पहले हुए इस मर्डर की छानबीन, जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, वह हैरान करने वाले हैं। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। दरअसल, सोहन की पत्नी और उसके प्रेमी ने एक षडयंत्र के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सोहन की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये पूरी वारदात कैसे अंजाम दी गई, इसका खुलासा खुद आरोपी युवती ने कर दिया। इसके खुलासे सुनकर खुद पुलिस भी दंग रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश

 Kala amb murder case, wife murdered her husband.

इस मामले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक पर पहले भी दो हत्याओं के आरोप हैं। एक हत्या में वह उम्र कैद की सजा काट रहा है, जबकि दूसरे में अंडर ट्रायल है। नाहन जेल से पेरोल पर जाने के बाद वह लौट कर नहीं आया।

पुलिस के मुताबिक कौलावालांभूड निवासी सोहन सिंह (26) की सुषमा के साथ लगभग तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। एसपी सौम्या साम्बशिवन और एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि सुषमा की राजेश की पहले से जान-पहचान थी। आरोपी युवती ने पूछताछ में इसका खुलासा किया।

दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी कई बार खुद को भाई बताकर युवती के घर भी उससे मिलने जाता था। किसी को इन पर शक भी नहीं था। इनका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। बाद में दोनों ने खतरनाक साजिश रच डाली।

बहाने से रोकी बाइक, फिर अंजाम दी वारदात

 Kala amb murder case, wife murdered her husband.

इस मामले में सुषमा को हर घटना की पहले से जानकारी थी। तीन जुलाई को बर्मापापड़ी-कौलावालांभूड मार्ग पर आरोपी राजेश पहले ही पहुंच गया था। सोहन व राजेश की जान-पहचान पहले से थी इसलिए वह भी उसके साथ निकल गया।

पुल के समीप मौका पाकर उसने किसी बहाने से बाइक रुकवाया और उस पर प्रहार कर दिया। हालांकि हत्या में शामिल हथियार को अभी पुलिस ने बरामद करना है। हत्या के बाद सोहन और बाइक को पुल से नीचे फेंक दिया गया।

पुलिस ने सुषमा के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में भादंसं की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि हत्या के आरोपी राजेश पर धारा 302 लगाई गई है।

आरोपी ने की तीसरी हत्या

 Kala amb murder case, wife murdered her husband.

आरोपी राजेश पहले भी दो हत्याएं कर चुका है। 2006 में पांवटा साहिब में एक शख्स की हत्या हुई थी। उसे बाता नदी में फेंक दिया गया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में राजेश को आजीवन कारावास की सजा हुई है।

नाहन जेल में वह सजा भुगत रहा था लेकिन नवंबर में भाई की शादी के लिए पेरोल पर गया था, लेकिन उसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। इसके अलावा उत्तराखंड के डोईवाला में भी आरोपी राजेश ने एक हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले का ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed