फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   job cheating with lady lawyer.

BMW में नौकरी के नाम पर महिला वकील से फ्रॉड

Mon, 08 Jun 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 08 Jun 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
job cheating with lady lawyer.

यूके में नौकरी के नाम पर एक महिला वकील के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दस्तावेजों को क्लीयर करने के नाम पर यह ठगी की गई है। शातिरों ने दो बार महिला से 1.18 लाख रुपये ठग लिए। उसके बाद भी आरोपी महिला से तीन लाख की डिमांड करने लगे।

विज्ञापन


महिला ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो उन्होंने इंकार कर दिया। उसके बाद महिला को एहसास हुआ कि नौकरी के नाम पर उसके साथ ठगी हुई है। थाना सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला समरहिल की रहने वाली है और प्रदेश उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करती है।
विज्ञापन


ऐसे दिया झांसा
पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने अपना बायोडाटा ई-मेल के जरिये बीएमडब्ल्यू कार कंपनी मैनचेस्टर (यूके) के लिए असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए भेजा। उसके बाद उसे नौकरी से संबंधित एक कॉल आई। कहा गया कि नौकरी के लिए जरूरी संबंधित दस्तावेज न्यू दिल्ली में कस्टम महकमे में जमा करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे कॉल आई और कहा गया कि कस्टम महकमे से इन दस्तावेजों को रिलीज करने के लिए प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 32 हजार 500 रुपये जमा करने हैं। इसके बाद फिर से कहा कि 86 हजार और जमा करवाए। उनकी बातों में आकर महिला ने दोनों बार पैसा जमा करवाया।


लेकिन शातिरों ने एक बार फिर कॉल कर कहा कि आप इस बार तीन लाख जमा कर दो, उसके बाद आपकी नौकरी पक्की। तब तक महिला को एहसास हो गया था कि उसके साथ नौकरी के नाम पर ठगी की जा रही है। उधर, इस बारे में एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed