फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jewellery, cash worth Rs 5 lakh stolen in bilaspur

सोते रहे घरवाले, पांच लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ

Thu, 05 Jan 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं, थुरल
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं, थुरल Updated Thu, 05 Jan 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash worth Rs 5 lakh stolen in bilaspur

हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरठीं में चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। मिली जानकारी के मुताबिक बरठीं की ग्राम पंचायत कपाड़ा में चोरों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को सुबह इसकी जानकारी लगी। जब उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


मौके पर पुलिस को बुलाया गया। छानबीन जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए जेवरात और नकदी की कीमत करीब पांच लाख रूपये बताई जा रही है। वहीं भराड़ी क्षेत्र में चोरों ने एक रात में तीन घरों के ताले तोड़ डाले। चोर सोने के गहने समझ कर पीतल के गहने उड़ा ले गए। इसके अलावा तीन हजार नकदी और घड़ी भी चोरी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कांगड़ा जिले के थुरल बाजार में भी बुधबार की रात को चोरों ने तीन दुकनों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने एक दुकान से 500 रूपये, दूसरी दुकान के दोनों ताले व तीसरी दुकान से 2500 रूपये की नकदी और एक फोटोग्राफी कैमरा चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed