फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In a rape case, congress leader got Interm bail

भाजपा नेता के बाद कांग्रेस के इस दंबग को भी मिली राहत

Fri, 04 Apr 2014 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 04 Apr 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
In a rape case, congress leader got Interm bail

शिलाई क्षेत्र के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जीत सिंह को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई है।

विज्ञापन


इन्हें अब 10 अप्रैल को अदालत में पेश होना पड़ेगा। डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि आरोपी को जमानत मिल गई है।

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बांदली के गांव कुफर निवासी पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जीत सिंह पर कुछ महिलाओं ने पिछले कई वर्षों से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शिलाई थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 376 एवं 506 में मामला दर्ज किया गया। शिलाई पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इसने शुक्रवार को अग्रिम जमानत ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पर एमएमएस बनाने का भी है आरोप

जीत सिंह पर आरोप है कि उसने पीड़ित का एमएमएस भी बनाया और क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल पर भेज दिया।

लोकलज्जा के भय से महिलाओं ने कई वर्षों से मुंह बंद रखा। आरोपी ने इस प्रकार के कई अन्य महिलाओं के एमएमएस भी बनाए हैं जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

गत दिनों मामला तब प्रकाश में आया जब आरोपी ने एमएमएस एवं मोबाइल काल रिकार्डिंग को सार्वजनिक किया।

पूरे क्षेत्र में एमएमएस एवं रिकार्डिंग की चर्चा आम हो गई। तब जाकर मामला थाने पहुंचा। पीड़ित के बयान के आधार पर थाना शिलाई में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed