आईएमए देहरादून के मेजरों से शिमला में मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड में एक नामी रेस्तरां में सेना के दो अफसरों की वेटरों ने पिटाई कर दी। मामला तब बढ़ा जब मेजर रैंक के एक अफसर ने किसी बात पर रेस्तरां मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया।
मैनेजर को पिटता देख वेटर इकट्ठे हो गए और सेना अफसर पर पिल पड़े। साथी को बचाने के लिए जब दूसरा मेजर रैंक का अफसर आगे आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
सेना अफसर परिवार के साथ इस रेस्तरां में डिनर के लिए आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। पुलिस का दावा है कि रेस्तरां में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले के तह तक जाएंगे।
लाइट पंखा बंद करने पर हुआ विवाद
इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब दस बजे सेना के दोनों अफसर अपने परिवार के साथ मालरोड पर टहलने आए।
यहां पर थोड़ी देर घूमने के बाद वे स्कैंडल प्वाइंट पहुंचे। इसके बाद वह समीप के इस रेस्तरा में डिनर करने आए थे। उन्होंने खाने का आर्डर किया।
मेजर रैंक के सैन्य अफसर के पुलिस में दर्ज बयानों के अनुसार जब वह अपने दोस्त मेजर और परिवार के साथ खाना खा रहे थे तो मैनेजर ने लाइट और पंखे बंद कर दिए। इस पर उन्होने मैनेजर से लाइट ऑन करने के लिए कहा।
मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
दो मर्तबा मैनेजर से निवेदन किया कि लाइट और पंखे ऑन कर दें। मगर मैनेजर उल्टा बदतमीजी पर उतर आया। इसके साथ ही रेस्तरां में मौजूद करीब ग्यारह कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दी।
डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा दोनों मेजर रैंक के अफसर हैं और इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में तैनात हैं। रेस्तरां स्टाफ को थाने में बुलाया गया है। रेस्तरां में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा।