भाजपा नेता का आरोप, पूर्व विधायक ने कब्जा ली विधवा की जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बलदेव तोमर ने पूर्व विधायक एवं रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष हषवर्धन चौहान पर एक विधवा की जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। शिलाई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तोमर ने कहा कि पूर्व विधायक ने नाया के समीप सेब का बगीचा लगाया है।
यह भूमि एक विधवा महिला की मलकीयत है। विधायक का दावा है कि इस बात का खुलासा राजस्व विभाग की निशानदेही के दौरान हुआ है। 30 सितंबर 2015 को सड़क निर्माण के दौरान हर्षवर्धन चौहान के बगीचे के चौकीदार गंगाराम ने शिलाई थाना में मामला दर्ज करवाया था।
इसमें कहा गया था कि सड़क बनाने के दौरान कुछ लोगों ने उनके सेब पौधे क्षतिग्रस्त किए हैं। उसके बाद पुलिस ने निशानदेही की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मामला तो दर्ज कर दिया, लेकिन न्यायालय में चालान पेश नहीं किया।
बलदेव तोमर ने बताया कि गत दिन राजस्व विभाग की ओर से मौके की निशानदेही में इस बात का खुलासा हुआ कि 17 बीघा 16 विस्वा भूमि पर जो सेब का बगीचा लगा है, वह एक विधवा बसंती देवी पत्नी स्व. पति राम की भूमि पर है।
महिला से नहीं खरीदी जमीन, फिर कैसे लगाए पौधे
निशानदेही अधिकारी ने रिपोर्ट में साफ कहा है कि मौके पर जो सेब के पौधे जो लगे हैं वह पूर्व विधायक की जमीन पर नहीं हैं। विधायक बलदेव सिंह ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। वह इस मामले को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष भी रखेंगे।
जब हर्षवर्धन चौहान ने बसंती देवी से जमीन खरीदी नहीं तो उन्होंने उसकी जमीन पर सेब कैसे लगाए। क्या उन्होंने जबरन कब्जा किया है। उधर, पूर्व विधायक एवं प्रदेश रोजगार सृजन बोर्ड के चेयरमैन हर्ष वर्धन चौहान का कहना है कि उन्होंने यह जमीन वर्ष 2002 में किसी व्यक्ति से खरीदी है।
सेटेलमेंट में त्रुटियों की वजह से लोगों के रकबे आगे-पीछे हो रहे हैं। इस मामले को विधायक राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कोई कब्जा नहीं किया है।