फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal cultivation of opium in mandi

सरकारी जमीन पर अफीम की खेती, 635 पौधे बरामद

Thu, 09 Jun 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी) Updated Thu, 09 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
illegal cultivation of opium in mandi
अफीम की खेती को नष्ट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मंडी जिले के दुर्गम क्षेत्रों में एक के बाद एक अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं। जंजैहली चौकी पुलिस ने सराज क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत पखरैर के भराड़ गांव के खनोर नाले में गेहूं के एक खेत के बीच में 635 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। खेती सरकारी जमीन में की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने कुछ पौधो को फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है। बाकी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को फोन पर अफीम की खेती के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

दूर दो घंटे तक पैदल चलकर मौके पर पहुंची पुलिस

illegal cultivation of opium in mandi
क्राइम - फोटो : demo

जंजैहली पुलिस चौकी टीम ने एसआई गोपाल सिंह ठाकुर की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मोहन सिंह कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, होम गार्ड के जवान दुर्गा सिंह के साथ हलका पटवारी खेम सिंह ने मौके पर दबिश दी। थुनाग-देजी सड़क से लगभग 11 किमी दूर दो घंटे तक पैदल चलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दोपहर बाद पुलिस टीम भराड़ के खनोर नाला में पहुंच गई। इस दौरान हलका पटवारी खेम सिंह ने मौके पर जमीन की जांच की। पटवारी ने जमीन के सरकारी होने की पुष्टि की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अफीम के कुछ पौधे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा लैब भेजे गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed