{"_id":"5a7aa7104f1c1bb3208b7d3e","slug":"husband-committed-suicide-after-talking-to-wife-through-video-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉल करके पत्नी से बात की, फिर फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियो कॉल करके पत्नी से बात की, फिर फंदा लगाकर दे दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे रामाबाई इलाके में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति बलवीर सिंह(35) ने वीडियो कॉल कर पत्नी से बातचीत की और फिर फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि वीडियो कॉल के दौरान बलवीर की पत्नी को फंदा दिखा, जिसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन बलवीर की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार बलवीर सिंह रामाबाई स्थित अपने घर में रहता था जबकि उसकी पत्नी बिहाल में रहती है। बीते सोमवार देर शाम को उसने अपनी पत्नी से वीडियो कॉल कर बातचीत की।
विज्ञापन
इस दौरान पत्नी ने फंदा देखा, शक होने पर सरवरी में रह रही अपनी सास को इसकी जानकारी दी। बलवीर की मां, भाई और जीजा रामाबाई पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक का अपना कारोबार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी निश्चित सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन