फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc seven employees suspended by management.

एचआरटीसी के सात कर्मचारी नेता सस्पेंड

Thu, 27 Aug 2015 09:42 AM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 09:42 AM IST
विज्ञापन
hrtc seven employees suspended by management.

आरएम के साथ मारपीट और उस पर इंजन ऑयल फेंकने के मामले में परिवहन निगम ने 7 कर्मचारी नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। मंडी डिविजन के चार, हमीरपुर के दो और शिमला का एक कर्मचारी नेता सस्पेंड हुआ है। प्रदेश सरकार ने पूरे मामले में जांच बिठा दी है। इसका जिम्मा मंडलीय प्रबंधक राजेश चौहान को सौंपा है।

विज्ञापन


इधर, एचआरटीसी आफिसर एसोसिएशन ने क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एचआरटीसी के कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करने पर परिवहन मंत्री, निगम प्रबंधन निदेशक और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
विज्ञापन


डीएम मंडी एएन सलारिया ने इसकी पुष्टि की है। इधर, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से मारपीट और कालिख पोतने के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में आरएम की हड्डी टूटी

hrtc seven employees suspended by management.

बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद चार आरोपियों ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दे दी है। आरएम की शिकायत पर परिवहन मजदूर संघ प्रदेेश अध्यक्ष शंकर सिंह, पवन बन्याल, निगम चालक राजमल, परिचालक मूल राज शर्मा, महिला के पिता तारा चंद, एचआरटीसी परिचालक तारा व नटरंजन के खिलाफ केस दर्ज है।

पुलिस ने हमीरपुर डिपो में कार्यकरत निगम परिचालक तारा चंद व नटरंजन को हिरासत में लिया है। इधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि की है। अस्पताल में मेडिकल जांच में आरएम की आंख के नीचे की हड्डी टूटने पुष्टि हुई है। चिकित्सा परीक्षण में चिकित्सकों ने उनकी आंख के नीचे की हड्डी टूटने की पुष्टि की है।

तीन माह पूर्व माफी मांगी थी आरएम ने

hrtc seven employees suspended by management.

सह महिला कर्मी को अश्लील मेसेज भेजने को लेकर करीब तीन माह पूर्व आरएम ने माफी मांगी थी। बावजूद अश्लील मेसेज भेजने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस जांच में पीड़ित महिला कर्मचारी ने इसका खुलासा किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसने गत वर्ष 5 जुलाई 2014 को सरकाघाट पथ परिवहन निगम में बतौर डाटा आपरेटर ज्वाइन किया था।

इसके कुछ समय बाद उससे प्रबंधक ने यह कह कर नंबर लिया कि किसी भी कर्मचारी से उन्हें किसी भी समय बात करनी होती है। नंबर लेने के कुछ समय बाद उसे अधिकारी के नंबर से अश्लील मैसेज आना शुरू हो गए।

जब इस संबंध में उसने परिजनों को बताया तो तीन माह पूर्व परिजनों ने आरएम से कार्यालय में जबाव तबल किया। जिस पर आरएम ने माफी मांग ली। महिला कर्मचारी का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पूर्व उक्त अधिकारी ने उसे अपने कक्ष में बुला कर अश्लील हरकतें की।

एसपी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि चार आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त तीस से 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed