फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc conductor arrested for sexual harassment of teenager

कोटखाई में दो किशोरों से दुराचार, एचआरटीसी का परिचालक गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई Updated Tue, 14 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
hrtc conductor arrested for sexual harassment of teenager

हिमाचल परिवहन निगम की बस के एक परिचालक को दो किशोरों के साथ दुराचार के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना तहसील कोटखाई के बाघी क्षेत्र की बताई जा रही है। 

विज्ञापन



पुलिस ने पीड़ित दोनों नाबालिगों का मेडिकल करवाने के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार 11 नवंबर की शाम कोटखाई से परिवहन निगम की बस में सोलह वर्षीय दो किशोर बाघी के लिए बैठे। बाघी पहुंचने के बाद रात होने पर दोनों के पास गांव तक जाने का कोई साधन नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

hrtc conductor arrested for sexual harassment of teenager

आरोपी परिचालक ने दोनों किशोरों को रात के लिए अपने पास ठहराया। देर रात को उसने नाबालिगों के साथ दुराचार किया। पीड़ितों में एक स्थानीय और एक नेपाली मूल का किशोर है। सुबह होते ही दोनों ने बस के चालक को आपबीती सुनाई। 

रात के समय चालक किसी दूसरे स्थान पर ठहरा था। चालक ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी बाघी में दी। जिसके बाद पुलिस ने परिचालक व दोनों किशोरों का मेडिकल करवाया गया। 

आरोपी के खिलाफ पुलिस में भादंसं की धारा 377, 506, 104 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी ठियोग बलबीर जस्वाल ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद आरोपी और पीड़ितों का मेडिकल कराया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed