हत्या कैसे हुई किसकी हुई? कोई नहीं जानता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शिमला जिला में रोहड़ू के संदासु स्थित कालोनी के सेफ्टी टैंक में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
हैरानी इस बात की है कि उक्त शख्स की मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी तक संशय बरकरार है। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग लगे हैं लेकिन जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए अभी वह कोई खुलासा नहीं करना चाहती।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात पुलिस ने कालोनी के सेफ्टी टैंक से गली सड़ी अवस्था में एक शव बरामद किया था।
नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
मामले में छानबीन करने के बाद पुलिस ने इस संदर्भ में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है।
पुलिस कुछ दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले से पर्दा उठ पाएगा।