फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himchal youth died in yaman Uprising.

यमन में जारी विद्रोह में हिमाचली जवान की मौत

Sun, 12 Apr 2015 12:29 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
himchal youth died in yaman Uprising.

यमन में जारी विद्रोह और संघर्ष में हिमाचल के हमीपुर जिले के भोरंज उपमंडल का एक युवक की मौत हो गई। भोरंज के गांव चंबोह का रहने वाला मंजीत सिंह पुत्र प्रकाश चंद मर्चेंट नेवी में मास्टर के पद पर तैनात था। मंजीत सिंह ने वर्ष 2006 में ही मर्चेंट नेवी ज्वाइन की थी।

विज्ञापन


मास्टर मंजीत सिंह बीते मार्च माह में ही एक प्राइवेट कंपनी के शिप पर सवार होकर यमन गया था। मंजीत सिंह की पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी तीन साल की जबकि छोटी महज सात माह की है। सैनिक परिवार में जन्में मंजीत के पिता आर्मी से कैप्टन के पद से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन


वहीं, बड़ा भाई प्रवीण कुमार अभी भी भारतीय सेना में है। हमीरपुर के अवाहदेवी स्थित स्कूल से जमा दो पास करने के बाद मंजीत ने मुंबई से मर्चेंट नेवी का कोर्स किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाई में मारे जा चुके हैं सैकड़ों लोग

himchal youth died in yaman Uprising.

यमन में सउदी अरब नीत हवाई हमलों, शिया विद्रोहियों और राष्ट्रपति के वफादार सैनिकों के बीच लड़ाई में दर्जनों बच्चों सहित सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। पिछले तीन हफ्तों में लड़ाई और तेज हुई है। वहां 1700 से ज्यादा लोग इस लड़ाई में जख्मी हुए हैं और एक लाख लोग अपने घरों को छोड़कर जा चुके हैं।

अमर उजाला से टेलीफोन पर मंजीत की पत्नी के भाई इंजीनियर अमित कुमार ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय से इस बारे संपर्क किया है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने उन्हें पूरी सूचना उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क बना हुआ है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर और एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें यमन में मारे गए हमीरपुर के निवासी की कोई जानकारी नहीं है।

सरकार के दावों पर भी सवाल

himchal youth died in yaman Uprising.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आए दिन टीवी इंटरव्यू पर चार हजार भारतीयों को यमन से सुरक्षित बाहर निकालने का दावा कर चुकी हैं। लेकिन मंजीत की मौत ने इस दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शव को आईएनएस यमन से जबूती लाया जा रहा है। इसके साथ ही डीसी हमीरपुर को ईमेल कर दी गई है।

उधर, यमन में जारी विद्रोह और संघर्ष में बेटे की मौत हो गई है, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं। घर पर सब कुछ सामान्य है। शनिवार को मृतक की पत्नी दिप्ती, पिता प्रकाश चंद और माता संध्या देवी सभी रोजमर्रा के घरेलू काम निपटाने में व्यस्त रहे। कोई खेतों में तो कोई घर के अंदर छोटे-मोटे काम में लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed