फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Rs 27 lakh property seized in Charas smuggling case

हिमाचल: चरस तस्करी मामले में 27 लाख रुपये की संपत्ति सीज

Mon, 01 Jun 2020 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Rs 27 lakh property seized in Charas smuggling case
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू में पुलिस ने चरस तस्करी मामले में एक आरोपी की 27 लाख 79 हजार की संपत्ति को सीज किया है। जांच में आरोपी की संपत्ति उसकी आय के अनुरूप नहीं पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने संपत्ति को सीज किया। पुलिस ने छानबीन में पाया कि आरोपी ईश्वर अविवाहित है। वह माता-पिता के साथ रहता है। आरोपी के पिता करीब 67 वर्ष के हैं। आरोपी के पास आय का कोई साधन नहीं है। न ही परिवार के सदस्य किसी व्यवसाय में लगे हैं। बावजूद इसके आरोपी ने करीब 8.31 लाख की एक गाड़ी आई-20 खरीदी। आरोपी ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर गांव में एक पक्का घर भी बनाया।

विज्ञापन


इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख है। गौर रहे कि पुलिस ने 27 दिसंबर, 2019 को 425 ग्राम चरस के साथ एक महिला शीला को पकड़ा था। इसकी दस लाख की संपत्ति को पुलिस ने सीज किया।इसी मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी ईश्वर (40) निवासी बबेली को 17 जनवरी, 2020 को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा पुलिस ने चरस तस्करी मामले में एक आरोपी की 27 लाख की संपत्ति को सीजन किया है। कहा कि आरोपी की संपत्ति का उसकी आय से मिलान नहीं हुआ है।  कुल्लू पुलिस अभी तक एनडीपीएस के छह मामलों में आठ आरोपियों की लगभग एक करोड़ पैंतीस लाख की संपत्ति को जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed