फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Ragging at Una govt school, seven students suspended

हिमाचल: ऊना के सरकारी स्कूल में रैगिंग, सात छात्र निलंबित

Mon, 21 Oct 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Ragging at Una govt school, seven students suspended
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना में केंद्र सरकार की ओर से संचालित एक आवासीय स्कूल में रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सात छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उपायुक्त संदीप कुमार ने मामले की जांच का जिम्मा एडीसी ऊना को सौंपा है। बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा के छात्र जूनियर छात्रों से जबरन अपना होमवर्क करवाते थे।

विज्ञापन


साथ में उनसे अपने कपड़े तक धुलवाते थे। विरोध करने पर जूनियर छात्रों से मारपीट की जाती थी। सूत्रों के मुताबिक स्कूल के सीनियर छात्र जूनियर को थप्पड़ मारने के साथ जूते और रॉड से पिटाई भी किया करते थे। जूनियर छात्रों ने इसकी जानकारी प्रधानाचार्य को दी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जमा दो के सात सीनियर छात्रों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इस बारे में एडीसी ऊना अरिंदम चौधरी ने सोमवार को सीनियर और जूनियर छात्रों सहित परिजनों को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी। जूनियर छात्रों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि रैगिंग का यह सारा खेल शाम के समय से शुरू होता था, जो सुबह तक चलता था। एडीसी से हुई बैठक के दौरान परिजनों ने मांग उठाई कि स्कूल के सभी ब्लॉक और हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही हर माह परिजनों की बैठक होनी चाहिए, ताकि बच्चों के शिक्षा स्तर व खामियों के बारे पता चल सके। बैठक में परिजनों ने इस बात का भी खेद जताया कि मामले की जानकारी समय पर नहीं दी गई। एडीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि इस मामले में प्रधानाचार्य ने तत्काल प्रभाव से 12वीं दो के सात छात्रों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। एडीसी ने बताया कि मंगलवार को मामले इसकी रिपोर्ट डीसी को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed