फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Police attacked by wood mafia in Una Himachal Pradesh

नाका तोड़ भागे वनकाटू, पीछा किया तो कर दिया हमला, दो पुलिस कर्मी घायल

Mon, 17 Sep 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Mon, 17 Sep 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Police attacked by wood mafia in Una Himachal Pradesh

प्रदेश के ऊना जिले के निकटवर्ती गांव भद्रकाली में शनिवार देर रात पुलिस और वन विभाग के संयुक्त नाके को तोड़ वन काटू फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया तो वन काटुओं और उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया और वन विभाग के बीओ बिशन सिंह की अगुवाई में शनिवार रात को करीब साढ़े नौ बजे नाका लगाया था। इसी दौरान आम की लकड़ी से लदा एक ट्राला आया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


लेकिन ट्राला चालक और उसमें सवार अन्य लोग नाका तोड़ लकड़ी से भरे ट्राले को भगा ले गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीन किलोमीटर तक वनकाटुओं का पीछा किया। आरोपियों ने लकड़ी से लदे ट्राले को एक घर के अंदर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जब इस ट्राले को लकड़ी सहित कब्जे में लेने लगी तो पुलिस की टीम से उनके समर्थकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते हमला कर दो पुलिस जवानों हेड कॉस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह और कांस्टेबल रविंद्र कुमार को घायल कर दिया।

Himachal Police attacked by wood mafia in Una Himachal Pradesh

आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने लगे। पुलिस कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने उनका पीछा कर अपनी बाइक आरोपियों की गाड़ी के आगे खड़ी कर दी, लेकिन आरोपी बाइक को रौंदकर फरार हो गए। रविंद्र को ट्राले से रौंदकर जबकि पुष्पिंद्र को हमला कर घायल करने की सूचना है।

उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल और थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी यशपाल सिंह उर्फ गोगी, मोहिंद्र सिंह, रज्जाक मोहम्मद निवासी डंगोह खास के खिलाफ वन अधिनियम के तहत धारा 307, 353, 342, 379, 506, 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। डीएफओ यशुदीप सिंह का कहना है कि वन विभाग ने दौलतपुर चौक पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed