फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: murder in barsar hamirpur five arrested

हमीरपुर: जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने छोटे को मार डाला

Sun, 02 Jan 2022 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

हत्या के आरोप में दो बड़े भाइयों और आरोपी भाई की पत्नी, बेटी व दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।  

विज्ञापन
himachal news: murder in barsar hamirpur five arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस थाना बड़सर के तहत ननावां पंचायत के ब्याड़ गांव में जमीन विवाद के चलते दो बड़े भाइयों ने छोटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मृतक के दो बड़े भाई और एक भाई की पत्नी, बेटी और दामाद भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।  

विज्ञापन


पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते ब्याड़ गांव के गौरी नंदन (64) पुत्र अनंत राम अपने परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते थे। रविवार को वह अपने पैतृक गांव में आए थे। जहां उनके भाइयों के साथ बाथरूम निर्माण के चलते जमीन विवाद चल रहा था। मौके पर पंचायत प्रतिनिधि भी पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान तीनों भाइयों में झड़प हो गई और धक्कामुक्की में गौरी नंदन नीचे गिर गए। इससे उसके सिर और आंख पर गंभीर चोटें आ गईं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में दो बड़े भाइयों और आरोपी भाई की पत्नी, बेटी व दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि जमीन के झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हत्या का मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed