फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kullu heartless father innocent girl thrown in the river

बेरहम बाप! रोने से तंग आकर एक साल की बच्ची को दी खौफनाक मौत

Mon, 11 Sep 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 11 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Himachal Kullu heartless father innocent girl thrown in the river

बेरहम बाप ने रोने से तंग आकर एक साल की बच्ची को खौफनाक मौत दे डाली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला हिमाचल के कुल्‍लू जिले का है। ब्यास की सहायक नदी सरवरी में मिली एक साल की मासूम बच्ची की मौत को लकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रोने से तंग आकर पिता ने ही अपनी मासूम बच्ची को सरवरी नदी में फेंक दिया था और मामला दबाने के लिए घर में परिजनों को झूठी कहानी बता दी। कुल्लू पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। पांच दिन बाद शनिवार को मासूम बच्ची के शव की शिनाख्त हुई और पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव चाचा को सौंपा।
विज्ञापन


इस घटना से कुल्लू में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में बच्ची की पहचान टीना उम्र एक साल पुत्री ज्ञान चंद निवासी सरली डाकघर भेखली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्ञान चंद की पत्नी करीब एक साल की बच्ची को छोड़कर मायके गई हुई थी। जबकि पिता मासूम बच्ची की देखभाल नहीं कर पाया और बार-बार रोने पर उनसे मासूम को सरवरी में जिंदा फेंक दिया।

ऐसे हुआ खुलासा

Himachal Kullu heartless father innocent girl thrown in the river

पांच सिंतबर को सरवरी किनारे कुछ महिलाएं सफाई कर रही थी तो बच्ची यहां पड़ी मिली और उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में बच्ची को को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस जांच में आरोपी के भाई मान सिंह ने बताया है कि पिछले चार-पांच दिनों से बेटी व उसकी मां के घर में न होने पर ज्ञान चंद से पूछा गया तो उसने बताया कि पत्नी मायके गई है और बेटी को पत्नी ने अपनी दोस्त के पास भेज दिया है।

इसके बाद जब सरवरी नदी में एक बच्ची का शव बरामद होने की सूचना मिली तो वह शिनाख्त करने के लिए पहुंचे। मामले की जांच कर रहे कुल्लू थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।

आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। बच्ची की मां को पूछताछ के लिए थाना तलब किया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि मामले में हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed