फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girls molested in crowded Train panchrukhi Kangra Himachal.

वो सहमी रहीं और ट्रेन में छेड़छाड़ करते रहे बदमाश

Tue, 17 Feb 2015 10:04 PM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Girls molested in crowded Train panchrukhi Kangra Himachal.

बैजनाथ से पठानकोट जा रही ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने लड़कियों की छेड़छाड़ की। इससे ट्रेन में बैठे लोगों ने रोष फैल गया। इन बदमाशों ने पहले तो लोगों को ही धमका दिया। बाद में लोगों ने बैजनाथ पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस से आने से पहले ही यह शरारती तत्व भाग गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवरात्रि का पर्व होने से बैजनाथ से पठानकोट जा रहे ट्रेन में भीड़ थी।

विज्ञापन


इससे कई लोग ट्रेन से भी लटके थे। इस ट्रेन में कुछ लड़कियां भी बैठी थी। इससे ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। इसका पता चलते ही अन्य लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन यह शरारती तत्व कुछ देर तो शांत हो गए लेकिन बाद में फिर से वह लड़कियों से छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन

फरार हो गए बदमाश

Girls molested in crowded Train panchrukhi Kangra Himachal.

लोगों ने इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। तब तक ट्रेन पपरोला और पंचरुखी के बीच चली थी। बैजनाथ पुलिस ने यह देख पंचरुखी पुलिस को फोन कर दिया। फोन आते ही पंचरुखी पुलिस के कर्मी रेलवे स्टेशन पंचरुखी पर पहुंच गए। इन शरारती तत्वों का कोई पता नहीं चला वह कहां भाग गए।

चौकी प्रभारी भूप सिंह सेन ने कहा कि फोन आते ही पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी मगर शरारती तत्वों का पता नहीं चला। उन्हें कहा कि हमारे पास अभी तक लिखित में कोई शिकयत नहीं आई है। यदि लड़कियां शिकायत करती हैं तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed