{"_id":"5764fccc4f1c1be53811d2f4","slug":"girls-eve-teased-in-front-of-sp-office-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस के बाहर युवतियों से छेड़खानी, दो युवक धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस के बाहर युवतियों से छेड़खानी, दो युवक धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
युवतियों के साथ छेड़खानी के बाद माल रोड पर जमा हुई लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कार्यालय के ठीक सामने सीटीओ चौक पर युवतियों के साथ छेड़खानी तीन युवकों को भारी पड़ी। तीन युवक रोज की तरह सीटीओ चौक पर सुबह खड़े होकर आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते। किसी ने कभी कोई विरोध नहीं किया तो उनका हौंसला बढ़ गया।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े दस बजे तीनों दोस्त रोज की तरह लड़कियों को छेड़ रहे थे। सामने से आ रही दो लड़कियों पर एक युवक ने अश्लील कमेंट कर दिए। इस पर दोनों युवतियां उन पर भड़क गई। सामने ट्रैफिक पुलिस की गुमटी थी वहां से महिला कांस्टेबल आई और स्थानीय लोगों की मदद से दो युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन
तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। तब तक मौके पर काफी लोग एकत्रित हो चुके थे। भीड़ के गुस्से से बचाने के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस गुमटी में बिठा दिया। कुछ देर बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
लड़की ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि तीनों आरोपी रोजाना उनके साथ छेड़खानी करते हैं। लड़की ने मुकदमा दर्ज करवाने से इंकार किया लेकिन इतना आग्रह पुलिस से किया कि इन्हें इतना सबक जरूर सिखाएं।
ताकि भविष्य में किसी महिला या लड़की से छेड़खानी न करें। आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
Published by Arvind Thakur