{"_id":"5d4ad8e18ebc3e6d0354390c","slug":"girl-student-raped-in-the-name-of-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 07 Aug 2019 07:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा (होशियारपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Aug 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लड़के ने पहले छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती की, उसके बाद शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। थाना हाजीपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में एक लड़के व गालीगलौज करने में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसएचओ लोमेश शर्मा ने बताया कि हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अधीन पड़ते एक गांव की लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है और उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक लड़के के साथ हो गई थी।
विज्ञापन
उसने उसे शादी का झांसा देकर हिमाचल के एक होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवाई देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह मुंह न खोले, इसलिए उसका अश्लील वीडियो बना लिया। लड़की ने सारी घटना घर आकर अपनी मां को बताई।
विज्ञापन
लड़की की मां जब लड़के के घर शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद आरोपी के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौच किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हाजीपुर पुलिस ने आरोपी लड़के सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।