{"_id":"fd564d084781055bf404e55eeec4e1bb","slug":"girl-coming-for-mother-s-treatment-was-molesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में इलाज करवाने आई युवती से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईजीएमसी में इलाज करवाने आई युवती से छेड़छाड़
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल में पंद्रह साल की लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अस्पताल में नशे की हालत में घूम रहा था और लड़की को अकेला देखकर उसने छेड़छाड़ को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना रविवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। आरोपी अपनी मां का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आया हुआ था।
लड़की के रिश्तेदार भी अस्पताल में भर्ती हैं। लड़की रात को टेस्ट लैब की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर आपत्तिजनक कमेंट किए।
लड़की ने इसका विरोध किया तो आसपास के लोग भी यहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद अस्पताल के सिक्योरिटी गार्डों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि आरोपी ने नशे का सेवन किया हुआ था। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट 114 के तहत चालान किया गया है।