युवती को बनाया नशेड़ी, ब्लैकमेल किया फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए अश्लील फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में एक युवती की एक युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक और युवती का एक-दूसरे से मिलने भी लगे। युवक ने बहला-फुसलाकर युवती को नशे की लत लगा दी। युवती से अश्लील फोटो मांगी और फिर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा।
मामला नाहन थाना (हिमाचल, जिला सिरमौर) में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार युवक के चंगुल में फंसने के बाद युवती 30 से 35 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में उसे दे चुकी है लेकिन 12 जून को युवक ने युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
शातिर ने ब्लैकमेल कर ऐंठ ली मोटी रकम
युवती की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2016 में एक युवक फेसबुक पर लड़की से दोस्ती कर लेता है। फिर बहला फुसलाकर लड़की को कथित तौर पर नशे की लत लगवा दी।
विश्वास बनाकर पीड़िता से अश्लील फोटो मांग ली। थोड़े ही दिनों बाद लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता को पैसे न देने की सूरत में अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की चेतावनी भी युवक ने दी। इससे डर कर पीड़िता ने मार्च 2017 तक 30 से 35 हजार रुपये की रकम आरोपी को दे भी दी है।
लड़की की फेक आईडी बना डाली
इसके बाद आरोपी अलग-अलग नाम से लड़की के फेक आईडी बनाने लगा। 12 जून को आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है जिसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354बी
व 506 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66ए, 67 व 67ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संगीन मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।