फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Girl abduction case

दुस्साहस : लड़की चिल्लाती रही, मगर वह उठाकर ले गए

Thu, 24 Jul 2014 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला,मंडी Updated Thu, 24 Jul 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
Girl abduction case

हिमाचल में युवती की किडनैंपिंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन युवक उक्त युवती को जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंडी जिला के चक्कर के पास लड़की कार की खिड़की खोलकर चिल्लाने लगी तो पीछे से आ रही पंजाब की कार ने उसका पीछा शुरू किया।

वहीं कार नेरचौक कस्बे से होकर गुजरी तो वहां भी कुछ स्थानीय व्यापारियों ने लड़की को चिल्लाते हुए देखा। जिस पर व्यापार मंडल नेरचौक के उपप्रधान राकेश गुप्ता ने कार का पीछा किया।

विज्ञापन

गाड़ी को रोककर बचाया,आरोपी गिरफ्तार

Girl abduction case

डडौर के पास कार को रोक लिया गया। यहां कार में सवार युवकों सन्नी,सुनील तथा राहुल ने भागने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारियों ने तीनों को पकड़ लिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक लड़की से पूछताछ में पता चला है कि तीनों युवक मनाली के ही रहने वाले हैं,जो उसे जबरदस्ती उठा कर ले आए हैं।

बल्ह पुलिस ने इस संबंध में मनाली पुलिस थाने में पता किया तो वहां लड़की को भगा ले जाने का भादंसं की धारा 366 के तहत मामला दर्ज है। लड़की तथा तीनों युवकों को मनाली पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया है। डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी राजेश कुमार ने बताया कि मनाली से लड़की को भगा ले जा रहे युवकों को पकड़ा है। जिन्हें मनाली पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed