आसमान से गिरा 'जर्मनी' का गुब्बारा फैली सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जर्मनी का गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को शक है कि गुब्बारे में मिले उपकरणों से जासूसी तो नहीं की जा रही थी। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मामला करसोग क्षेत्र के चुराग क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह दुधिया रंग का गुब्बारा एक स्थानीय महिला को उसके घर के आंगन में गिरा हुआ मिला।
पुलिस ने मौके से गुब्बारा और अन्य उपकरण कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में गुब्बारा मौसम की जानकारी जुटाने के लिए भेजा होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ होने के कारण अब गुब्बारे को फॉरेसिंक लैब भेजा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार चुराग के कोट गांव निवासी एवं वार्ड पंच चमारी देवी पत्नी बालक राम को मंगलवार सुबह घर के आंगन में एक गुब्बारा दिखा। रजाई की कवर की तरह दिखने वाला दूधियां रंग के गुब्बारे को खींचने पर महिला को कुछ शक हुआ।
गुब्बारे में लिखा है जर्मनी जीआरएडब्ल्यू
उसने इसकी सूचना अपने पति को दी। सूचना मिलने पर करसोग पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लिया। गुब्बारे में मेड इन जर्मन, जीआरएडब्लयू लिखा गया है।
गुब्बारे के साथ दो सेल जुड़े हुए हैं और रेडियो की तरह एक चिप भी है। पुलिस की इंटरनेट के माध्यम से जुटाई गई जानकारी के तहत गुब्बारा मौसम की जानकारी के लिए भेजा होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मामला सुरक्षा की दृष्टि से अहम मानते हुए गुब्बारे सहित अन्य सामान फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा जा रहा है।
फॉरेसिंक जांच में ही गुब्बारे के माध्यम से फीड की गई जानकारी का भी खुलासा होगा। इधर, करसोग पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुब्बारे को सामान सहित कब्जे में ले लिया गया है। सुरक्षा की लिहाज से पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। गुब्बारे को जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा जा रहा है।