फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with himachali girl at ludhiyana.

चलती कार में युवती के साथ गैंगरेप, सड़क पर फेंका

Sun, 08 Mar 2015 08:29 PM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
gangrape with himachali girl at ludhiyana.

हिमाचल की युवती से चलती कार में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन युवकों ने युवती को पहले अगवा किया फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। यह वारदात लुधियाना शहर के पॉश इलाके में शनिवार देर रात हुई।

विज्ञापन


यहां पैदल अपने पीजी जा रही इस युवती को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। चलती कार में उसके साथ गैंगरेप कर उसे छोड़कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि युवकों ने चलती कार में युवती से गैंगरेप किया, लेकिन पूरे इलाके में पुलिस गश्त पर नहीं थी।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस के आला अधिकारी और थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन के खिलाफ मुकदमा

gangrape with himachali girl at ludhiyana.

इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने विक्की, मनु और एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, रविवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में युवती की मेडिकल जांच कराई।

वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की है। वह बीते डेढ़ साल से यहां पर एक होटल में काम कर रही है। शनिवार को पीड़ित युवती काम खत्म होने के बाद अपने पीजी में चली गई।

वहां से आठ बजे वह पास स्थित अपनी सहेली के पास उसके पीजी चली गई। देर रात करीब एक बजे वह अपने पीजी के लिए पैदल ही निकली।

तीन युवकों ने किया गैंगरेप

gangrape with himachali girl at ludhiyana.

रास्ते में युवती को अकेला जाते देख कार सवार तीन युवकों ने उसे खींच लिया। चलती कार में गैंगरेप कर उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित युवती ने शोर मचाया, लेकिन देर रात होने से पूरे इलाके में कोई नहीं था।

युवती ने किसी तरह इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी, लेकिन आरोपी युवकों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस पूछताछ में पीड़ित युवती ने कहा कि आरोपी एक दूसरे को विक्की, मनु के नाम से बुला रहे थे, जबकि तीसरे युवक का नाम वह नहीं बोले।

पीड़ित युवती कार का नंबर भी सही से पढ़ नहीं सकी। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed