फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape with american woman at dharamshala.

देर रात होटल लौट रही अमेरिकी महिला से गैंगरेप

Thu, 17 Sep 2015 08:24 AM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
gangrape with american woman at dharamshala.

अमेरिका के कैलिफोर्निया की 46 वर्षीय महिला ने धर्मशाला के कोतवाली बाजार में 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे सड़क किनारे गैंगरेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है। डिनर करके लौटते समय वारदात को अंजाम दिया गया। उसने तीन घंटे पहले ही कमरा लिया था। पुलिस ने बुधवार को दो लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार विदेशी महिला ने शिकायत दी है कि वह 14 सितंबर की रात होटल से बाहर निकली। ढाबे से खाना खाने के बाद जब वह रात करीब 11 बजे वापस होटल आ रही थी तो सड़क किनारे दो लोगों ने उसे दबोच लिया। वह बेहोश हो गई और जब होश आया तो पता चला कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से कुछ और ही खुलासा

gangrape with american woman at dharamshala.

उधर, पुलिस ने जब होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि महिला होटल से रात 8:26 बजे बाजार के लिए निकली। 19 मिनट बाद वापस होटल आ गई। इसके बाद बाहर नहीं निकली। जबकि, महिला बता रही है कि उसके साथ गैंगरेप रात करीब 11 बजे हुआ है। ऐसे में पूरा मामला अभी उलझा हुआ है।

महिला के बयान फुटेज से मेल न खाने के चलते पुलिस अब हर पहलु पर जांच कर रही है। दूसरा, वारदात धर्मशाला में हुई और महिला कांगड़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गई थी जिसे बाद में धर्मशाला भेजा गया। पुलिस ये भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं महिला मानसिक रूप से परेशान तो नहीं है।

एक माह पहले आई थी भारत

gangrape with american woman at dharamshala.

होटल में महिला के पास सिर्फ एक बैग मिला है। बताया जा रहा है कि महिला अपने देश से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा भत्ते पर जीवन निर्वाह कर रही है। वह करीब एक माह से भारत में रह रही है। इससे पहले वह मैकलोडगंज में भी रह चुकी है।

मामला दर्ज कर होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। होटल मालिक और स्टॉफ के बयान भी लिए हैं। मेडिकल करवाने के बाद छानबीन की जारी है कि महिला के बयानों में कितनी सच्चाई है। बुधवार को पीडि़ता को न्यायालय के समक्ष भी पेश किया गया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।-पंकज शर्मा, एएसपी कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed