फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape case polie registered fir in himachal.

गैंगरेप मामले में केस दर्ज, 25 हजार का ईनाम

Thu, 21 May 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 21 May 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
 gangrape case polie registered fir in himachal.

डिग्री कॉलेज धर्मशाला में कथित गैंगरेप मामले की 16 मई से शुरू हुई चर्चा के पांच दिन बाद धर्मशाला पुलिस थाने में डीजीपी के निर्देशों पर बुधवार देर शाम आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। एसपी कपिल शर्मा के अनुसार डिग्री कॉलेज धर्मशाला के प्राचार्य आरपी चोपड़ा और दो अन्य प्राध्यापकों के बयानों को आधार बनाकर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एफआईआर नंबर 103/15 के तहत पुलिस ने मामले में फोरेंसिक लेबोरेटरी और साइबर सेल की सहायता भी मांगी है। डीजीपी के निर्देशों के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए एडीजीपी लॉ एंड आर्डर शिमला से धर्मशाला के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने ऐलान किया है कि मामले से पीड़िता और संबंधित व्यक्तियों के बारे में पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस 25 हजार रुपये का इनाम देगी।

एसआईटी करेगी जांच

 gangrape case polie registered fir in himachal.

मामले की जांच के लिए आईजी धर्मशाला रेंज की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी का नेतृत्व एएसपी पंकज शर्मा करेंगे। विशेष जांच दल में आईपीएस अधिकारी एएसपी शालिनी अग्निहोत्री भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया में तथाकथित रेप कांड के आरोपी बड़े नेताओं के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इसी के चलते इस मामले को दबाया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में अभी तक सामने नहीं आया कोई तथ्य: आईजी
आईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला जीडी भार्गव ने बताया कि मामले की सत्यता जानने के लिए पुलिस ने धर्मशाला कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।

फुटेज में अभी तक न तो कथित रूप से धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल से मिलने आई लड़की और न ही उसके बारे में कोई तथ्य सामने आए हैं। मामले के संबंध में कोई भी व्यक्ति एएसपी पंकज शर्मा को 9418588014 और एएसपी शालिनी अगिभनहोत्री को उनके मोबाइल नंबर 9418490987 पर संपर्क कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास पहुंची पीड़िता की बहन

 gangrape case polie registered fir in himachal.

18 मई को एबीवीपी ने धर्मशाला कॉलेज में प्राचार्य का घेराव कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। फिर धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य ने मीडिया से कहा कि 15 मई को कॉलेज में एक लड़की आई थी, जिसने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की बात कही।

लेकिन, उसने कोई भी लिखित शिकायत नहीं दी। इसी दिन कॉलेज की दो लड़कियां मुंह पर दुप्पटा बांधकर मीडिया के सामने आईं। इन छात्राओं ने दावा किया कि तथाकथित लड़की उनसे प्रयास भवन में मिली थी।

अजब गजब केस
16 मई को अफवाह फैली कि डिग्री कॉलेज धर्मशाला में एक छात्रा से कथित गैंगरेप की घटना हुई। अफवाह फैली रही कि तथाकथित छात्रा टांडा अस्पताल और उसके बाद एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन रही।

कहा, नाजुक है युवती की हालत

 gangrape case polie registered fir in himachal.

लड़की ने कहा था कि उसकी बहन के साथ गैंगरेप हुआ है। अस्पताल में उसकी हालत नाजुक है। शिकायत लेकर वह प्रिंसिपल और पुलिस के पास गई थी।

19 मई को धर्मशाला कॉलेज की सीएससीए ने प्राचार्य से मिलकर मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की। शिमला और बैजनाथ में प्रदर्शन हुए। एसपी कांगड़ा कपिल शर्मा का कहना है कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

20 मई को पूर्व मंत्री किशन कपूर ने मामले की सीबीआई जांच की मांग के साथ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने पुलिस असफरों की बैठक लेकर जांच के निर्देश दिए। वहीं, कथित गैंगरेप मामला सोशल मीडिया में भी फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed