चार दरिंदों ने आठवीं की छात्रा से किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता आठवीं-नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक समारोह में परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग लड़की को उसकी पहचान के एक युवक ने धोखे से बुलाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।
मामला शाहपुर के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि समारोह में लड़की की पहचान के एक लड़के ने कहा कि उसको उसकी सहेली बुला रही है। लड़का उसे समारोह स्थल से एकांत में ले गया, जहां उसने दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़के के दोस्तों ने भी बारी-बारी दुराचार किया।
चार दरिंदों ने किया गैंगरेप
पीड़िता आठवीं-नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार गैंगरेप में चार लड़के थे। सभी कांगड़ा में एक कॉलेज में पढ़ते हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने दो आरोपी लड़कों को दबोच लिया है जबकि दो की तलाश की जा रही है। उधर, एसपी अभिषेक दुल्लर ने गैंगरेप का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
हालांकि, उन्होंने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। नाबालिग को स्थानीय अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने चेतावनी देते हुए पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफतार करने की मांग की है।