नशे की हालत में तीन युवकों ने किया नाबालिग से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग बहनों को पहले तो कमरों में बंद कर दिया गया। फिर छोटी बहन के साथ तीन युवकों ने बारी बारी उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। यही नहीं गैंगरेप के बाद भी तीनों नशे की हालत में धुत्त पाए गए। मामला हिमाचल के नाहन का है। पुलिस ने नाबालिग युवती से गैंगरेप के तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों आरोपी नाहन क्षेत्र में ड्रग तस्करी का धंधा भी करते हैं। पुलिस ने तीनों का नाहन अस्पताल में मेडिकल करवाया। गैंगरेप के कई घंटों बाद भी तीनों आरोपी नशे की हालत में पाए गए। नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376डी, 363, 366, 342, 323, 120बी, 506 के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 4/5 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कमरे में बंद की बहनें, फिर किया गैंगरेप
पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने शुक्रवार को यहां बताया कि नाहन की दो नाबालिग बहनों को नामजद आरोपी सन्नी उर्फ राजेश कुमार (31) पुत्र मदनलाल निवासी भराड़ी, ठाकुर निवास समीप पुलिस लाइन शिमला, दूसरा मोनू उर्फ रजनीकांत (25) पुत्र प्रकाश चंद वाल्मीकि बस्ती नाहन एवं तीसरा सन्नी कुमार (31) पुत्र कृष्ण कुमार वाल्मीकि बस्ती नाहन बहला फुसलाकर एक निजी कार में रुखड़ी के एक निजी होटल में ले गए थे।
पहले उन्होंने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरे में बंद किया। उसके बाद छोटी बहन के साथ तीनों आरोपियों ने दुराचार किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत नाहन सदर थाने में की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से नाहन पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी सन्नी कुमार को हरियाणा रायपुररानी पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जबकि 27 अगस्त की रात को दो अन्य आरोपियों को वाल्मीकि बस्ती के पीछे वाले जंगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और उनका नाहन अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।
निजी होटल पर भी होगी कार्रवाई
आरोपी युवकों ने दुराचार के लिए रुखड़ी के पास जिस होटल को चुना। वह अभी निर्माणाधीन है। जबकि उस पर होटल का बोर्ड लगा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने होटल के कमरे से शराब की बोतलें बरामद की है। होटल चलाने का किसी प्रकार का कोई लाइसेंस बरामद नहीं हुआ। पुलिस इस संबंध में कार्रवाई करेगी।