फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   gangrape accused arrested from haryana.

अस्पताल से फरार गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 03 Oct 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
gangrape accused arrested from haryana.

नाहन के तहत शंभूवाला में नाबालिग स्कूली छात्रा से गैंगरेप का फरार मुख्य आरोपी 31 वर्षीय अजय कुमार उर्फ सन्नी निवासी भराड़ी जिला शिमला को पुलिस ने कालका से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह हरियाणा के कालका से सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पिंजौर पुलिस को सूचना देने के बाद नाहन पुलिस मुख्य आरोपी को लेकर वापस नाहन पहुंच गई है। बीते 19 सितंबर तड़के गैंगरेप का मुख्य आरोपी नाहन अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी थी। फरार आरोपी के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी सौम्या सांबशिवन ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सन्नी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला-
तीन युवक नाहन से करीब दो किलोमीटर आगे दो नाबालिग बहनों को एक सुनसान जगह पर लेकर गए थे। शंभूवाला के समीप एक गैर पंजीकृत होटल में एक बहन के साथ उन्होंने गैंगरेप किया। नशेड़ी आरोपियों ने पीड़िता को भी नशीले पदार्थों का सेवन करवाया। बाद में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी नशे के आदि थे। पुलिस रिमांड के बाद तीनों न्यायिक हिरासत में नाहन के सेंट्रल जेल में थे। 18 सितंबर को सन्नी की तबियत खराब होने पर पुलिस उसे नाहन अस्पताल लेकर आई। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

नाबालिग से दुराचार, मामला दर्ज- थाना संगड़ाह में एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। रोनहाट क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने संगड़ाह निवासी अशोक कुमार (25) के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी अशोक कुछ दिन पहले रोनहाट क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर संगड़ाह लाया और बाद में लड़की से दुराचार किया। डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ धारा 376 तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed