फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gang Rape Of Woman In Hotel Una Himachal Pradesh

महिला के साथ होटल में गैंगरेप, आरोपियों में एक डॉक्टर

Sat, 06 Jan 2018 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना) Updated Sat, 06 Jan 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Gang Rape Of Woman In Hotel Una Himachal Pradesh

हिमाचल के जिला ऊना के उपमंडल अंब के एक होटल के कमरे में पंजाब की महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पंजाब के तीन व्यक्तियों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आरोपियों में एक व्यक्ति डॉक्टर बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अंब थाने में दर्ज करवाई गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सितंबर 2017 में उसका दोस्त परमिंदर सिंह उसे गाड़ी में अंब के धार्मिक स्थल में माथा टेकने लेकर आया।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि रास्ते में उसके दो दोस्त बलविंद्र और एक डॉक्टर भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गए। अंब पहुंचने पर तीनों ने धार्मिक स्थल के पास एक होटल में दो कमरे बुक करवाए। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपियों ने शराब पी और उसे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट से हो रही थी ब्लीडिंग

Gang Rape Of Woman In Hotel Una Himachal Pradesh

इसके बाद तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। सुबह जब होश आया तो उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। जब उसने पुलिस के पास शिकायत की बात कही तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकियां दीं जिससे वह डर गई और वापस पंजाब स्थित अपने घर चली गई।

पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ माह बाद गर्भवती होने का पता चला। जब उसने इस बारे में आरोपी परमिंद्र को बताया तो उसे गर्भपात की दवाई खिला दी। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी उसे अपनाने से मना कर रहा है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed