{"_id":"60140fd3b67fe4062f5def06","slug":"fraud-the-main-accused-has-also-sold-four-vehicles-of-solan-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी ने पंजाब में भी बेचे हैं सोलन के चार वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जीवाड़ा: मुख्य आरोपी ने पंजाब में भी बेचे हैं सोलन के चार वाहन
Fri, 29 Jan 2021 07:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
महंगी गाड़ियों के फर्जीवाड़े मामले में मुख्य आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन के चार वाहनों को पंजाब में भी बेचा है। इसमें एक कार और तीन दोपहिया वाहन शामिल है। इसका खुलासा विजिलेंस की आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में हुआ है। विजिलेंस ने एक टीम गठित कर ली है, जो शनिवार को पंजाब के लिए रवाना होगी। जहां से गायब वाहनों की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को ठगी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार मुख्य आरोपी रंजीत कंग को जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। निजी कंपनियों में महंगी गाड़ियां लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का मुख्य आरोपी विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर था। जिसे बुधवार को जालंधर से पकड़ने में सफलता मिली है। चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे सात वाहनों को भी रिकवर किया गया है। यह मामला विजिलेंस थाना में लोगों की शिकायत पर वर्ष 2019 में दर्ज किया था।
विज्ञापन
डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सोलन के चार वाहनों के संबंध में खुलासा किया है। अब आरोपी की निशानदेही पर टीम शनिवार को पंजाब के लिए रवाना होगी। जहां से वाहनों की रिकवरी किया जाएगी।
विज्ञापन