{"_id":"56ea2ccb4f1c1b25778b48f5","slug":"fraud-in-namahi-mata-temple-fund-at-sarkaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में लाखों का घपला, दो कानूनगो पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में लाखों का घपला, दो कानूनगो पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Fri, 18 Mar 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में दो लाख का घपला सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के सरकाघाट के नबाही माता मंदिर में करीब दो लाख रुपये का घपला हुआ है। वर्ष 2008 और 2013 में मंदिर के नाम पर छपवाई गई रसीद बुकें किसी भी रजिस्टर और कैशबुक में दर्ज नहीं हैं। न ही कार्यालय में इनका कोई रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
सामान की खरीद और आय- व्यय का उल्लेख भी दर्ज नहीं है। सीआईडी ने प्रारंभिक जांच के बाद राजस्व विभाग के दो कानूनगो पर शिमला के भराड़ी थाना में केस दर्ज किया है। सीआईडी मंडी के डीएसपी मनोहर लाल ने इसकी पुष्टि है।
विज्ञापन
मंडी जिला के प्रसिद्ध नबाही माता मंदिर का वर्ष 2007 में प्रदेश सरकार ने अधिग्रहण किया था। मंदिर की देखरेख का जिम्मा मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार को सौंपा गया था। मंदिर अधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी कार्यालय कानूनगो को दी थी।
विज्ञापन
मंदिर में धांधली की शिकायत पर सीआईडी ने अपने स्तर पर जांच की। प्रारंभिक जांच में दो लाख का घपला सामने आया है। सीआईडी की ओर से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के बाद 2008 और 2013 में कार्यरत कानूनगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।